मड़ियाहू: मड़ियाहूं नगर पंचायत में गणतंत्र दिवस पर निकाली गई तिरंगा पदयात्रा
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार की सुबह करीब 9 बजे मड़ियाहूं नगर पंचायत क्षेत्र में तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा जेआरडी कंप्यूटर एवं भारतीय किसान यूनियन मड़ियाहूं के अध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों के सहयोग से निकाली गई। पदयात्रा में विभिन्न विद्यालयों के छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।