मौजमाबाद: नरेना थाना इलाके में जीजा के घर में साले ने की चोरी, पुलिस ने 48 घंटे में मामले का खुलासा कर आरोपी को किया गिरफ्तार
जयपुर जिले के नरेना थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया। मामले में पुलिस ने परिवादी के साले को ही गिरफ्तार कर चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। थाना अधिकारी उमराव सिंह गुर्जर ने बताया कि चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी मोनू साहू को गिरफ्तार किया है जो परिवादी का साला है।