राजनांदगांव: चिखली चौकी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत एक प्रकरण में एक आरोपी और आबकारी एक्ट के तहत एक आरोपी पर की कार्रवाई
राजनांदगांव के चिखली चौकी पुलिस ने आगामी होली त्यौहार और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्यवाही करने के उद्देश्य से चिखली चौकी क्षेत्र अंतर्गत धारा 25 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में एक आदतन बदमाश पर कार्रवाई की है और आबकारी एक्ट के तहत एक आरोपी के पास से 20 पौवा शराब बरामद कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।