लालगंज: बाणसागर कमांड क्षेत्र बन रहा व्यावसायिक खेती का हब, मुख्य अभियंता ने लालगंज क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर जाना सफलता का राज
बिन्ध क्षेत्र में बाणसागर परियोजना का पानी कृषि क्षेत्र में नई क्रांति का आधार बनता जा रहा है। इसी बदलाव को समझने के लिए बाणसागर परियोजना के मुख्य अभियंता विजय कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार दोपहर 12:30 बजे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 4 से 5 किलोमीटर पैदल भ्रमण कर किसानों से सीधा संवाद किया और खेती में आए बदलावों का आंकलन किया।