दतिया नगर: दतिया नगर पालिका बैठक में पार्षद बृजेश यादव ने पटवारी पर पीएम आवास में रिश्वतखोरी का आरोप लगाया, हटाने की मांग की
शहर के वार्ड क्रमांक 24 के पार्षद बृजेश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार सुबह 11 बजे से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक पटवारी पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो नगर पालिका के साधारण सम्मेलन का बताया जा रहा है पार्षद बृजेश यादव खुलकर अशोक मिश्रा नामक पटवारी पर पीएम आवास योजना के तहत 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा रहे है।