आगर: अफवाह से फैली हिंसा! पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल
आगर जिले के कानड़ क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाहों ने हालात बिगाड़ दिए। अफवाह के चलते पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच कानड़ के एक पेट्रोल पंप पर पहले पेट्रोल भरवाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई।