"ये दृश्य फतेहपुर के खागा तहसील अंतर्गत सैदपुर-दामपुर संपर्क पुल के हैं...
जरा ध्यान से देखिए इस इंजीनियरिंग को! महज 3 साल पहले बना यह पुल आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। मिट्टी कट चुकी है, रास्ता धंस रहा है और हादसों को न्योता दिया जा रहा है।
डिजाइन ऐसी कि मानो विदेश से इंजीनियर बुलाए गए हों! लेकिन धरातल की सच्चाई यह है कि करोड़ों का बजट बहा दिया गया और जनता आज भी खतरे के साए में सफर करने को मजबूर है।
आखिर कब जागेगा प्रशासन? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही मरम्मत होगी?"