कासगंज: विकास भवन में डीएम ने जिला उद्योग बंधु की बैठक की, निवेश बढ़ाने और लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए
जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में उद्योग बन्धु समिति व एमओयू क्रियान्वयन इकाई की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद में निवेश बढ़ाने और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। डीएम ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई।