कासगंज: सोरों कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग बच्चियों से मारपीट का विरोध करने पर महिला के साथ हुई मारपीट, छेड़छाड़ का आरोप
सोरों कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने गांव के चार लोगों पर उसकी नाबालिग बेटियों से मारपीट करने और विरोध करने पर उसके साथ छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने सुनसान स्थान पर रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर महिला के पति मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए।