कोटपूतली: कोटपूतली में शराब ठेकेदारों ने आबकारी विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
Kotputli, Alwar | May 11, 2026
कोटपूतली में शराब ठेकेदारों ने आबकारी विभाग के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप लगाते हुए भारी रोष जताया है। ठेकेदारों और शहरवासियों ने जिला कलेक्टर को शिकायत देकर आरोप लगाया कि शहर में नियमों के विपरीत शराब ठेके और गोदाम संचालित किए जा रहे हैं। शिकायत में कहा गया कि शराब गोदाम 100 मीटर के दायरे में होता है।