बिहटा: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने सिकंदरपुर में रेडिएशन सेंटर के आम पैकेजिंग का निरीक्षण किया
Bihta, Patna | Jun 1, 2026 बिहटा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र के रेडिएशन सेंटर का आम पैकेजिंग का उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने निरीक्षण किया। मंत्री ने आम पैकेजिंग के जर्दालू आम का भी निरीक्षण किया। मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 8 टन जर्दालू आम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और कैबिनेट के मंत्रियों के द्वारा भेंट किया जाएगा।