गुना नगर: साईं सिटी कॉलोनी के घर में 5 फीट लंबा कोबरा मिला, बड़ा हादसा टला, कॉलोनी में हड़कंप, वीडियो वायरल
गुना कैंट थाना क्षेत्र के मालपुर रोड स्थित साईं सिटी कॉलोनी में 14 अगस्त शुक्रवार रात करीब 8 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब महेश कलावत के घर में करीब 5 फीट लंबा कोबरा सांप घुस गया। और सांप बर्तनों की डालियों के पास फन फैलाकर बैठ गया। जिससे महेश की पत्नी बाल-बाल बच गई। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद उग्र हो रहे कोबरा को सुरक्षित पकड़ा