बलरामपुर: वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा जनजाति गौरव दिवस की तैयारी बैठक पूरब टोला में आयोजित की गई
बनवासी कल्याण आश्रम के पदाधिकारी की आवश्यक बैठक उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन के पूरब टोला स्थित आवास पर आयोजित की गई। डॉ राजीव रंजन ने बताया कि वनवासी कल्याण आश्रम सम्बंध सेवा समर्पण संस्थान शाखा बलरामपुर के तत्वाधान में आगामी 14 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन रमना पार्क प्रांगण में एक भव्य कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा हुई