जिले में बाढ़ एवं अत्यधिक वर्षा के कारण पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाली क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मती तेजी से की जा रही है। न्यू कैपिटल रोड डिवीजन में चिह्नित 355 स्थलों में से 72 स्थानों पर सड़क की मरम्मती पूरी की जा चुकी है। पटना पश्चिमी डिवीजन में 129 चिह्नित स्थलों में से 8 स्थानों पर लगभग 7 किलोमीटर सड़क की मरम्मती पूर्ण हो चुकी है। पटना सिटी पथ प्रमंडल में चिह्नित सभी 4 स्थानों पर लगभग 1.5 किलोमीटर सड़क की मरम्मती पूरी कर ली गई है। शेष जगहों पर भी सड़कों की तेजी से मरम्मति चल रही है जिसे शीघ्र पूरा कर लिया जायेगा
18 views | Patna, Bihar | Oct 4, 2026