टिहरी: राजकीय इंटर कॉलेज छापरधार को मिला नया दो करोड़ रुपये का भवन, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान
शिक्षक दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज छापरधार में नया भवन का उद्घाटन पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने किया। शिक्षकों को सम्मानित किया गया और छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। साथ ही विद्यालय की नई पुस्तक "बुराँस" का विमोचन भी हुआ।