गभाना: दौरऊ मोड़ स्थित शांतिदेवी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में पुलिस ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया
दौरऊ मोड़ स्थित शांतिदेवी राजकीय कन्या इंटर कालेज में बुधवार को दोपहर 12 बजे से पुलिस ने छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। साइबर सेल के उपनिरीक्षक दीप कुमार साहू ने छात्राओं को बताया कि अनजान नंबर से आने वाली काल, संदेश और लिंक से सावधान रहें।