रायसेन: ग्राम गुलगांव में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब में श्रमदान, जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई
Raisen, Raisen | Apr 9, 2026 जल संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जन अभियान परिषद रायसेन, विकासखंड सांची द्वारा ग्राम गुलगांव में सराहनीय पहल की गई। चयनित नवांकुर संस्था मातृभूमि मानव कल्याण समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सहयोग से गांव के तालाब में श्रमदान किया गया।