उधवा: उधवा में 39 दिव्यांग बच्चों को मिला निःशुल्क सहायक उपकरण
उधवा प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गड़ल्ली में मंगलवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के बाद उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण का चयन कर वितरण किया गया।