कोईलवर: कोईलवर कपिल देव चौक के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, वसूला गया ₹30 हजार जुर्माना
कोईलवर थाना क्षेत्र के कपिल देव चौक के समीप मंगलवार को कोईलवर थाना पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान दोपहर करीब 3:00 बजे संचालित किया गया। वाहन जांच के दौरान विशेष रूप से अंडर-18 बाइक चालकों, बिना हेलमेट तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान कल 30000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।