कोईलवर: कोईलवर बाबा दिनेश्वरनाथ मंदिर परिसर में मकर संक्रांति पर भव्य मेला, सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
कोईलवर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर कोईलवर स्थित बाबा दिनेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण में भव्य मेले का आयोजन किया गया। बुधवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मेला घूमने और पूजा-अर्चना के लिए उमड़ पड़ी। मेले में बच्चों के लिए खिलौनों की दुकानों के साथ-साथ झूले और मनोरंजन के अन्य साधन आकर्षण के केंद्र बने रहे। मेला शाम के 6:00 तक चला।