धार: कलेक्ट्रेट में हुई जिला समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक, डीएम ने सोयाबीन उपार्जन के पंजीयन में तेजी लाने के दिए निर्देश
सोयाबीन उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन कार्य में और अधिक गति लाएं, इसके लिए 20 अक्टूबर अंतिम तारीख हैं। साथ ही उपार्जन की तिथि 𝟐𝟓 सितम्बर से 𝟑𝟏 दिसंबर 𝟐𝟎𝟐𝟒 तक शासन द्वारा निर्धारित की गई है। उक्त निर्देश कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आज धार में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए।