Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
Chhathpuja
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
journalistakjha
No video available
1
सोनो: जमुई और झाझा विधानसभा को जोड़ने वाली सड़क पर कुव्यवस्था के गड्ढे | देखिए Ground Report
Sono, Jamui
| Mar 16, 2025
#national
#others
#local-issues
MORE NEWS
Jamui, Bihar | Nov 21, 2026
🗳️ मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं, लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें! भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक सूची पुनरीक्षण के तहत आज, 21 नवंबर 2026 को जमुई जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित कर नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने, अपात्र नामों के विलोपन तथा प्रविष्टियों में त्रुटियों के सुधार हेतु आवेदन प्राप्त किए गए। इस दौरान विशेष रूप से 18-19 वर्ष के युवाओं, महिलाओं एवं नवविवाहिताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर जोर दिया गया। कल 22 नवंबर तथा 05 एवं 06 दिसंबर 2026 को भी जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन, जमुई सभी योग्य नागरिकों से अपील करता है कि वे अपने मतदान केंद्र के BLO से संपर्क कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने अथवा आवश्यक संशोधन हेतु आवेदन अवश्य करें। क्योंकि मतदाता सूची में आपका नाम केवल एक प्रविष्टि नहीं, बल्कि लोकतंत्र में आपकी पहचान, अधिकार और सक्रिय भागीदारी का आधार है। Chief Electoral Officer, Bihar Election Commission of India #जिला_प्रशासन_जमुई #मतदाता_जागरूकता #निर्वाचक_सूची_पुनरीक्षण
Jamui, Bihar | Nov 21, 2026
कभी नक्सलवाद के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचाना जाने वाला जमुई जिले के बरहट प्रखंड का चोरमारा गांव आज बदलाव की एक प्रेरक कहानी बयां कर रहा है। जिस गांव की पहचान कभी भय, असुरक्षा और विकास की मुख्यधारा से दूरी के कारण थी, वहां अब सुरक्षा का भरोसा मजबूत हो रहा है, लोगों में आत्मविश्वास लौट रहा है और बेहतर भविष्य की उम्मीदें आकार ले रही हैं। नक्सल प्रभाव से मुक्त होने के बाद केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव तक पहुंचाने की पहल और जिला प्रशासन के निरंतर संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध प्रयासों ने इस क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं। इसका असर अब केवल बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ साथ लोगों के जीवन, सामाजिक भागीदारी, आत्मसम्मान और आने वाली पीढ़ियों के सपनों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। जहां कभी भय के कारण संभावनाएं सिमट जाती थीं, वहां आज विश्वास के सहारे विकास आगे बढ़ रहा है। चोरमारा अब अपने अतीत की चुनौतियों को पीछे छोड़कर एक सुरक्षित, सशक्त और उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर है। इस बदलाव की सबसे प्रेरक कड़ी हैं गांव की श्रीमती रीता कोड़ा। आजादी के बाद पहली बार चोरमारा गांव में जन वितरण प्रणाली (PDS) विक्रेता के रूप में उनका चयन होना महज एक नियुक्ति नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही कठिनाइयों के अंत और आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत का प्रतीक है। अब ग्रामीणों को अपने हिस्से का राशन लेने के लिए बरहट तक लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी, बल्कि गांव में ही खाद्यान्न उपलब्ध होगा। कभी सीआरपीएफ कैंप के समीप बच्चों को निःशुल्क पढ़ाकर शिक्षा की अलख जगाने वाली रीता कोड़ा अब खाद्य सुरक्षा के साथ महिला सशक्तिकरण और स्थानीय नेतृत्व की भी नई मिसाल बनेंगी। यह बदलाव अचानक नहीं आया, बल्कि इसकी नींव बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के दौरान पड़ी, जब जिला प्रशासन ने जनसहभागिता और लोगों के विश्वास के साथ लगभग तीन दशक बाद गांव के मूल मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराया। इसने लोकतंत्र के प्रति लोगों के विश्वास को नई मजबूती दी और यह भरोसा जगाया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भागीदारी से ही विकास की नई राह बनाई जा सकती है। इसके बाद बीते एक वर्ष में जिला प्रशासन की कई महत्वपूर्ण पहलों ने इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाई है। आजादी के बाद पहली बार आशा कार्यकर्ता का चयन, बेटियों की मैट्रिक के बाद पढ़ाई जारी रखने के लिए ठोस पहल और अब बिहार सरकार द्वारा चोरमारा को भीमबांध इको टूरिज्म सर्किट में शामिल किया जाना इसी बदलाव के महत्वपूर्ण उदाहरण हैं। कभी नक्सलवाद के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचाना जाने वाला चोरमारा अब पर्यटन, रोजगार, आजीविका और आर्थिक आत्मनिर्भरता के नए अवसरों की ओर बढ़ रहा है। चोरमारा की यह कहानी सिर्फ एक गांव के बदलने की कहानी नहीं, बल्कि लोगों के मन में लौटते विश्वास और जागती आकांक्षाओं की कहानी है। जब भय की जगह सुरक्षा, दूरी की जगह अपनापन और अभाव की जगह अवसर पहुंचते हैं, तो बदलाव केवल व्यवस्थाओं में नहीं, लोगों के जीवन और सोच में भी दिखाई देने लगता है। अब चोरमारा की पहचान उसके अतीत के डर से नहीं, बल्कि भविष्य की उम्मीदों, विकास और आत्मनिर्भरता की नई कहानी से होगी। Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Home Department, Govt. of Bihar #CMSamrat #samratchoudhary #चोरमारा #जमुई #बदलाव_की_कहानी #नक्सल_मुक्त_बिहार #महिला_सशक्तिकरण #सुशासन #विकास_की_नई_उड़ान #भीमबांध #IPRDBihar
Jamui, Bihar | Nov 21, 2026
🏡 प्रधानमंत्री आवास योजना से जमुई के 517 परिवारों का पक्के घर का सपना हुआ साकार। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज वैशाली जिले के जनदाहा-राजापाकर-महुआ औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर जमुई जिले के 517 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत नवनिर्मित पक्के आवास का लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिले के जनप्रतिनिधियों, वरीय पदाधिकारियों एवं लाभुकों ने ऑनलाइन माध्यम से मुख्य कार्यक्रम में जुड़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम में सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री प्रफुल्ल कुमार मांझी, नगर परिषद जमुई के मुख्य पार्षद मो. हलीम, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, जमुई, नगर परिषद जमुई एवं झाझा के कार्यपालक पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत जमुई नगर परिषद क्षेत्र के 431 एवं झाझा नगर परिषद क्षेत्र के 86, कुल 517 लाभुकों को नवनिर्मित आवास का लाभ मिला है। इस अवसर पर प्रतीकात्मक रूप से 10 लाभुकों को उनके नए घर की चाबी सौंपी गई। दोनों नगर परिषद क्षेत्रों में लगभग 10.68 करोड़ रुपये की लागत से कुल 517 आवासों का निर्माण कराया गया है। किसी भी परिवार के लिए अपना पक्का घर केवल एक भवन नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य का आधार होता है। जमुई जिले के इन 517 परिवारों के लिए यह उपलब्धि जीवन में नई खुशियां, आत्मविश्वास और स्थायित्व लेकर आई है। प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के अपने आशियाने के सपने को साकार करते हुए उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिला प्रशासन, जमुई सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से पात्र परिवारों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Home Department, Govt. of Bihar #CMSamrat #samratchoudhary #प्रधानमंत्रीआवासयोजना #PMAYUrban #Jamui #जमुई_जिला #जनकल्याण #सबका_विकास
Jamui, Bihar | Nov 21, 2026
जमुई की चार बड़ी खबरें एक साथ! डीएम की संवेदनशील पहल से दिव्यांग छात्र मिथिलेश को मिली निःशुल्क ट्राई-साइकिल, जनता दरबार में 15 फरियादियों की समस्याओं पर हुई सुनवाई। वहीं कराटे में जमुई की बेटी वीरा रानी ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले का मान बढ़ाया, तो क्रिकेट में मुंगेर ने पटना को हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। देखिए जमुई की चारों बड़ी खबरें एक साथ, सिर्फ सेवन तक न्यूज़ पर। 👍 वीडियो को लाइक और शेयर करें। 🔔 ऐसी ही ताजा खबरों के लिए पेज को फॉलो करें। #सेवन_तक_न्यूज़ #JamuiNews #Jamui #BiharNews #DMJamui #Mithilesh #DivyangStudent #VeeraRani #GoldMedal #KarateChampion #MungerChampion #Under17Cricket #BiharSports #JamuiUpdates #Bihar
Sono, Jamui | Nov 21, 2026
वैशाली में PM मोदी का बड़ा संदेश! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि अब उनके आशीर्वाद से सम्राट चौधरी और उनकी पूरी टीम बिहार के विकास अभियान को आगे बढ़ा रही है। वहीं, जनसभा के दौरान एक ही फ्रेम में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और निशांत कुमार नजर आए। इस तस्वीर ने बिहार की सियासत में चर्चाओं को तेज कर दिया। #NarendraModi #NitishKumar #SamratChoudhary #VijaySinha #NishantKumar #Vaishali #BiharPolitics #BiharNews #Bihar #Politics #सेवन_तक_न्यूज़ #JamuiNews
Sono, Jamui | Nov 21, 2026
जमीन विवाद को लेकर आखिर क्या है पूरा मामला? दूसरे पक्ष ने भी रखा अपना पक्ष, जानिए क्या कहा।
Sono, Jamui | Nov 21, 2026
जमुई की बड़ी खबर | चोरमारा गांव में विकास की नई शुरुआत! आदिवासी महिला रीता कोड़ा को मिली जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकान की जिम्मेदारी। अब चोरमारा के ग्रामीणों को गांव में ही उपलब्ध होगा राशन, दूर जाने की परेशानी से मिलेगी राहत। #Hashtags #JamuiNews #Jamui #Chormara #RitaKoda #DMJamui #AdivasiVikas #AdivasiMahila #PDS #JanVitranPranali #RationCard #BiharNews #BiharUpdate #JamuiLive #JamuiSamachar #चकाई #चोरमारा #जमुई_न्यूज #आदिवासी_विकास #जनवितरणप्रणाली #SevanTakNews
Sono, Jamui | Nov 21, 2026
बच्चे की मौ*त का बदला या अंधविश्वास का खू*नी खेल? किसने रची साजिश? सेवन तक न्यूज़ की ग्राउंड रिपोर्ट — झूठ का होगा पर्दाफाश, हम दिखाएंगे सच! #SevanTakNews #JamuiNews #CrimeAlert #GroundReport #BiharNews #KusumDevi #जमुई
Sono, Jamui | Nov 21, 2026