हसनपुर: हसनपुर के गांव बाटुपुरा में पुराने विवाद के चलते जमकर हुई मारपीट, घटना का वीडियो हुआ वायरल
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बाटूपुरा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर पथराव शुरू हो गया। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही हसनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच।