धौलपुर: धौलपुर आई शिक्षक जागृति यात्रा, इन्फेंट स्कूल में शिक्षकों ने किया स्वागत
। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की तरफ से शिक्षकों की 25 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर संपूर्ण राजस्थान प्रदेश में शिक्षक जागृति यात्रा निकाली जा रही है। उसी कड़ी में भरतपुर संभाग में जिले वाइज जिले चलते हुए शिक्षक जागृति यात्रा आज शनिवार को धौलपुर पहुंची। जहां प्रदेश मंत्री भरतपुर संभाग महेश चंद त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष बदन सिंह मीणा आदि यात्रा में शरीक हुए।