धौलपुर: खरगपुर गांव में बारिश के कारण भरभरा कर गिरा पक्का मकान, मलबे में दबा गृहस्थी का सामान
खरगपुर गांव में एक पक्का मकान भर भराकर ढह गया। मलबे में दबने से घर के अंदर रखा गृहस्थी का सामान दब गया। जिससे बड़ी तादात में नुकसान हुआ है। इस दौरान घर पर अकेली वृद्ध वेवा महिला की घर से बाहर सोने के चलते उसकी जान बच गई है।महिला रामढकेली घर में अकेली जीवन यापन कर रही थी। तभी क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते मकान के अंदर सीलन बैठ गई,