बिलासपुर: जनपद रामपुर में जनसंख्या के अनुपात में स्व-गणना में नया रिकॉर्ड बनाया, 55 हजार के आंकड़े के पार, डीएम ने दी जानकारी
जनगणना-2027 के तहत संचालित स्व-गणना अभियान में रामपुर जनपद ने मंडल स्तर पर नया रिकॉर्ड कायम किया है। जिला गणना अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के नेतृत्व और प्रशासनिक प्रयासों से रामपुर 55 हजार से अधिक स्व-गणना का आंकड़ा पार कर चुका है। मंगलवार को शाम 5 बजे जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने इस उपलब्धि पर नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को सराहा। उन्होंने बताया कि स्व