धमतरी: वनमंत्री केदार कश्यप ने ठेमली आईलैंड का किया निरीक्षण, पर्यटन विकास कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया
प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप आज मंगलवार को जिले के प्रसिद्ध पंडित रविशंकर जलाशय, जिसे गंगरेल बांध के नाम से भी जाना जाता है । स्थित पर्यटन स्थल ठेमली आईलैंड बोट से पहुंचे। उन्होंने यहां संचालित पर्यटन विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।