मोठ: छिरोरा गांव में खाना बनाने की तैयारी के दौरान कच्चा मकान भरभराकर गिरा, परिवार बाल-बाल बचा
Moth, Jhansi | Sep 27, 2026 झांसी के छिरोरा गांव में रविवार को खाना बनाने की तैयारी के दौरान कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय मूलचन्द नापित समेत परिवार के चार लोग अंदर मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए। मकान गिरने से घरेलू सामान मलबे में दब गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर आर्थिक सहायता और आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।