चकरनगर: चकरनगर पुलिस ने मिट्टी से भरे एक ओवरलोड डंपर को जब्त कर सीज की कार्रवाई की
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में चकरनगर पुलिस ने मिट्टी से भरे एक ओवरलोड डंपर को जब्त कर सीज कर दिया।सोमवार शाम करीब 5 बजे थाना प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देश पर क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सड़क सुरक्षा के चलते नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी।