मनोहरथाना: मनोहर थाना विद्यालय में शिक्षा के उत्थान में भामाशाहों का सराहनीय योगदान, आयोजित किया गया सम्मान समारोह
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मनोहरथाना में भामाशाह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रामकिशन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले भामाशाहों और शिक्षकों को सम्मानित करना । समारोह में कस्बे के प्रतिष्ठित बागला परिवार व व्याख्याता को सम्मानित किया गया।