रुड़की BSM संस्थान की 1500 करोड़ की संपत्ति पर विवाद गहराया!
बीएसएम शिक्षण संस्थान की संपत्ति को लेकर ब्राह्मण समाज और प्रबंधन एक बार फिर आमने-सामने हैं। धरने पर बैठे समाज के लोगों ने संपत्ति पर कब्जे के आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय एसआईटी जांच और जांच पूरी होने तक रिसीवर नियुक्त करने की मांग की है। वहीं, संस्थान प्रबंधन पहले ही आरोपों को निराधार बता चुका है। अब धरनारत लोगों ने प्रबंधन को आमने-सामने बैठकर वार्ता करने की चुनौती दी है। आखिर क्या है 1500 करोड़ की संपत्ति का पूरा विवाद? देखिए पूरी खबर।
The Network News India | सच की आवाज
#BSMInstitute #RoorkeeNews #HaridwarNews #BrahminSamaj #SITInvestigation #UttarakhandNews