ब्यावर: ब्यावर में शहरी सरकार के लिए आज वोटिंग, 240 प्रत्याशियों की किस्मत होगी EVM में बंद
Beawar, Ajmer | Sep 9, 2026 ब्यावर नगर परिषद के 60 वार्डों में शहरी सरकार चुनने के लिए आज मतदान हो रहा है। शहर में कुल 138 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 14 संवेदनशील और 40 क्रिटिकल श्रेणी में रखे गए हैं।60 वार्डों में कुल 1 लाख 47 हजार 127 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 73 हजार 688 पुरुष, 73 हजार 434 महिला और 5 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।