बबेरू: जुगरेहली मोड़ के पास बाइक सवार को फोर व्हीलर गाड़ी ने मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
Baberu, Banda | Aug 21, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जहां आहार गांव के रहने वाले अभिषेक पुत्र जयकरन प्रजापति उम्र 21 वर्ष आज शुक्रवार की शाम का 6:30 यह बाइक में सवार होकर किसी काम से बबेरू आ रहा था, तभी जुगरेहली मोड़ के पास फोर व्हीलर गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको सीएचसी बबेरू मे भर्ती कराया, जहाँ उपचार किया गया है.