राजगढ़: ब्यावर में ANTF ने पति-पत्नी को स्मैक के साथ पकड़ा, स्कूटी की गई जब्त
Rajgarh, Churu | Jun 19, 2026 ब्यावर। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में ANTF और सिटी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। कंचन पेट्रोल पंप के पास स्मैक सप्लाई की सूचना पर घेराबंदी कर स्कूटी सवार पति-पत्नी को पकड़ा। तलाशी में डिग्गी से 24.88 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार व उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी को गिरफ्तार किया है।