मुगलसराय: मुगलसराय में तोड़फोड़ के बीच यातायात थमा, दो घंटे जाम में फंसे लोग
मुगलसराय में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे जीडीआर ब्रिज से सब्जी मंडी तक लगभग 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम के कारण स्कूली बच्चों और राहगीरों को करीब दो घंटे तक फंसे रहना पड़ा, जिससे सामान्य यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ।बताया जा रहा है कि बाजार क्षेत्र में चल रही तोड़फोड़ और सड़क के एक हिस्से के बंद होने के कारण यातायात बाधित हुआ, जिससे जाम लग गया।