कायमगंज: मोहल्ला गंगादरवाजा में महिला ने दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों पर मारपीट का लगाया आरोप, कराया गया मेडिकल परीक्षण
कायमगंज कोतवाली के मोहल्ला गंगादरवाजा निवासी महिला दिव्या ने पुलिस को तहरीर देकर बताया। कि ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर मारपीट करते है। बताया कि उसकी शादी करीब 2 साल पहले हुई थी।पति और ससुराल के लोग दहेज में चार पहिया की कार और नगदी को मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित करते हैं और मारपीट करते हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है।