सिमडेगा: सड़क दुर्घटना में फरार ट्रेलर चालक गिरफ्तार
सिमडेगा में सड़क दुर्घटना के बाद फरार ट्रेलर चालक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ ने बुधवार शाम 6 बजे बताया कि प्रिंस चौक के पास ट्रेलर की चपेट में आने से रामरतन राय की मौत हो गई थी। पुलिस ने पीछा कर अरानी के पास से चालक साधु गोप को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।