खानपुर: खानपुर कस्बे के मोहम्मद हुसैन ने नेशनल राइफल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया
खानपुर कस्बे के मोहम्मद हसनैन ने नेशनल राइफल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया। मोहम्मद हसनैन के परिजनों ने आज शुक्रवार को सुबह 9 बजे के लगभग बताया कि नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा देहरादून में आयोजित जसपाल राणा नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में कस्बा निवासी मोहम्मद हसनैन ने 366 अंक प्राप्त कर दो स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए।