नवाबगंज: बाराबंकी को मिली बड़ी सौगात, 4.41 करोड़ की लागत से बनेगा 250 क्षमता वाला अत्याधुनिक सभागार
बाराबंकी में आधुनिक सुविधाओं से लैस 250 लोगों की क्षमता वाले अत्याधुनिक सभागार का निर्माण जल्द शुरू होगा। शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने जिला पंचायत परिसर में 4 करोड़ 41 लाख 26 हजार रुपये की लागत से बनने वाले इस सभागार का शिलान्यास किया। इस अवसर पर अधिकारियों के लिए तीन टाइप-4 आवासों की आधारशिला भी रखी गई ।