चाईबासा: वर्षों पहले भटकी महिला सालों बाद परिवार से मिली, पुलिस और NGO की मदद से हुई घर वापसी
पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडूंगी थाना क्षेत्र के बड़ा जम्बानी निवासी चंदू सिंकू, पति राजेंद्र सिरका, जो मानसिक रूप से बीमार थीं, करीब 2-3 साल पहले घर से भटक कर चली गई थीं।भटकते हुए वह बिलासपुर, छत्तीसगढ़ पहुंच गईं. वहां Shraddhavan Center नामक NGO ने उनका इलाज कराया। बीमारी गंभीर होने पर संस्था ने उन्हें नागपुर, महाराष्ट्र स्थित अपनी शाखा में भर्ती कराया।