नवादा: नगर थाना क्षेत्र स्थित पटेल कोचिंग संस्थान में पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों से किया संवाद
Nawada, Nawada | Jul 7, 2026 नगर थाना क्षेत्र स्थित पटेल कोचिंग संस्थान में पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों से संवाद किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने पॉक्सो अधिनियम, एससी/एसटी अधिनियम, जुवेनाइल एक्ट, बाल विवाह निषेध अधिनियम, नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा तथा विधि-व्यवस्था में पुलिस की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।