रीगा: फर्जी आवास सहायक बनकर लाभुकों से वसूली, आरोपी पर एफआईआर दर्ज
रीगा प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से फर्जी आवास सहायक बनकर अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। मामले में बीडीओ संजय पाठक के आवेदन पर रीगा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि सोनबरसा थाना क्षेत्र के इंदरवा निवासी राजेश कुमार खुद को आवास सहायक बताकर लाभुकों से भुगतान दिलाने के नाम पर रुपये वसूल रहा था। जांच के दौरान कई लाभार्थि