औरैया: दोहरे हत्याकांड में नामजद सपा के पूर्व एमएलसी और उनके भाई सहित 11 आरोपियों की कोर्ट में पेशी
औरैया शहर के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में पांच वर्ष से अधिक समय से जेल में निरुद्ध चल रहे पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत सभी 11 आरोपियों की लगभग छह माह बाद मंगलवार को कोर्ट में व्यक्तिगत पेशी हुई। जहां उन पर लगे गैंगस्टर मामले की धारा 313 अभियुक्त बयान की न्यायिक कार्यवाही अभियोजन व बचाव पक्ष के वकीलों की उपस्थिति में पूर्ण हुई। सफाई साक्ष्य की अगली तारीख तय