औरैया: किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने विकास भवन में दिया धरना, कहा- किसानों की समस्याओं को सुनने वाला नहीं कोई, लगाए नारे
मंगलवार दोपहर 12 बजे किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने विकास भवन पहुंचकर धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष विपिन राजपूत ने विकास भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर आरोप लगाए। कहा कि अधिकारी समय से अपने कार्यालय में नहीं बैठते हैं किसान अपनी समस्या लेकर आता है और उसकी बिना सुनवाई के वह वापस लौट जाता है। आरोप लगाया कि किसानो