डिंडौरी: कलेक्ट्रेट परिसर में वर्षो पुराना कुआं अचानक भरभरा कर धसा, वीडियो हुआ वायरल
जिला मुख्यालय डिंडौरी के कलेक्ट्रेट परिसर में वर्षों पुराना कुआ अचानक भरभरा कर धस गया कुछ ही पलो में कुएं में लगा लोहे का भारी जाल पानी में समा गया और कुएं के पूरी दीवार अंदर पानी में ढह गई जिसका वीडियो शुक्रवार सुबह 10:00 बजे से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। दरअसल घटना इतनी तेजी से हुई थी मौजूद लोग दहशत में आ गए गनीमत रही की कोई बडा हादसा नही हुआ।