पटना ग्रामीण: पटना स्थित अपने आवास पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, RJD सुप्रीमो लालू यादव बिहारी से विदेशी बन रहे हैं
होली के मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला है। सिन्हा ने कहा, 'लालू प्रसाद यादव बिहारी से विदेशी बन रहे हैं। बिहार की धरती से उनका लगाव अब कम हो रहा है क्योंकि वह सनातन से दूर होते जा रहे हैं।'