पटना ग्रामीण: आपसी विवाद में बीती रात शास्त्रीनगर थाना इलाके में एक युवक को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
होली को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है, इसके बावजूद भी वारदात को अंजाम देने में बदमाश बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी शास्त्रीनगर थाना इलाके में बीती रात आपसी विवाद में एक युवक को गोली लग गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।