पटना ग्रामीण: श्री कृष्णा पुरी स्थित अपने आवास पर सांसद चिराग पासवान ने अपने परिवार के साथ मनाई होली
श्री कृष्णा पुरी स्थित अपने आवास पर मंगलवार को लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने होली खेली। मौके पर उनके परिवार के लोग समेत लोजपा रामविलास के कई नेता भी मौजूद रहें। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि लंबे समय बाद पटना में मैं अपने पूरे परिवार के साथ होली मना रहा हूं।