पटना ग्रामीण: राजवंशी नगर में तेज रफ्तार कार यू टर्न डिवाइडर पर चढ़ा , गाड़ी पर लिखा है पुलिस
राजधानी पटना में होली के दौरान तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। ताजा मामला राजवंशी नगर के हनुमान मंदिर के पास की है, जहां बीते देर रात एक तेज रफ्तार कर यू टर्न डिवाइडर पर चढ़ गया। हालांकि, इस घटना में कार में सवार किसी की मौत नहीं हुई है, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, क्षतिग्रस्त कार पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ है।