रामनगर: लोधेश्वर महादेवा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया, सपा-कांग्रेस पर हमला
उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लोधेश्वर महादेव में दरियाबाद विधानसभा और रामनगर विधानसभा के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। साथ ही उन्होंने बन रहे भव्य कॉरिडोर का निरीक्षण किया। आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। राज्य मंत्री सतीश शर्मा पूर्व विधायक अवस्थी सहित कई लोग मौजूद रहे।